AMIT LEKH

Post: ‘समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ

‘समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, उप-संपादक

महिला सशक्तीकरण की नई पहल: ‘समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार’ अभियान का आगाज

महिलाओं की आर्थिक समृद्धि से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: ‘समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार’ अभियान

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में बिहार सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान’ का शुभारंभ आज पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का पश्चिम चंपारण जिले में भी सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए इस ऐतिहासिक पहल की साक्षी बनीं।

फोटो : मोहन सिंह

कार्यक्रम के दौरान पूरे राज्य में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिला लाभुकों को राशि का अंतरण, जीविका निधि से 10,000 लाभुकों को ऋण वितरण, विकसित भारत–जी राम जी योजना के अंतर्गत 112 ग्रामीण हाटों के निर्माण का कार्यारंभ तथा विभिन्न विभागों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ते हुए रोजगार, स्वरोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

छाया : अमिट लेख

इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार श्रवण कुमार ने की, जबकि मंत्री, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार मदन सहनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। पश्चिम चंपारण जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी हॉल में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आर. के. निखिल, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जिला नोडल सुबीत कुमार, जीविका के युवा पेशेवर सोहेल राज एवं अमन तिवारी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन तथा महिला सशक्तीकरण, रोजगार, स्वरोजगार एवं ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक उत्थान से संबंधित योजनाओं और घोषणाओं को लाइव देखा और अभियान के उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन ने कहा कि ‘समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान’ का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने से न केवल परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के माध्यम से बिहार के समग्र विकास को एक नई दिशा मिल सकती है। वहीं, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आर.के. निखिल ने बताया कि पश्चिम चंपारण जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 2,464 जीविका दीदियों को दूसरी किस्त की राशि प्रदान की गई है। वहीं, लगभग 20000 जीविका दीदियों को प्रथम किस्त की राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें अपना रोजगार शुरू करने, आय के स्थायी साधन विकसित करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Recent Post