AMIT LEKH

Post: बिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षा

बिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षा

रिपोर्ट : पटना डेस्क, विशेष ब्यूरो

अब छात्रों की मांगों के संबंध में निर्णय लिया गया है कि इस बार की TRE-4 परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाएगी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (विशेष ब्यूरो)। बिहार में छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने TRE-4 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस बार TRE-4 परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाएगी। सरकार ने परीक्षा सुधार के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की बात कही है। सरकार के इस फैसले को आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “छात्रों की मांगों को लेकर सरकार शुरू से ही गंभीर रही है। अब छात्रों की मांगों के संबंध में निर्णय लिया गया है कि इस बार की TRE-4 परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 9 अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। राज्य सरकार ने विभिन्न परीक्षाओं में सुधार के लिए अनुशंसाएँ देने हेतु “परीक्षा सुधार पर एक विशेषज्ञ समिति” का गठन किया है। माननीय पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित यह समिति विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित छात्रों की शिकायतों की भी सुनवाई करेगी। सरकार ने छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए “विद्यार्थी सहयोग पोर्टल” एवं “विद्यार्थी सहयोग शिविर” की शुरुआत की है। इसके माध्यम से छात्रों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर किया जा रहा है।सरकार छात्रों के कल्याण और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।”

Comments are closed.

Recent Post