AMIT LEKH

Post: रक्षाबंधन की पावन बेला में स्नेह और विश्वास का बंधन

रक्षाबंधन की पावन बेला में स्नेह और विश्वास का बंधन

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क

जीविका दीदियों ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिलाधिकारी (DM) एवं उप विकास आयुक्त (DDC) को स्नेह, सम्मान और विश्वास का पवित्र राखी का धागा बाँधा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चंपारण की जीविका दीदियों ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिलाधिकारी (DM) एवं उप विकास आयुक्त (DDC) को स्नेह, सम्मान और विश्वास का पवित्र राखी का धागा बाँधा।

फोटो : मोहन सिंह

यह आत्मीय पल स्नेह, सहयोग और प्रशासन एवं जीविका दीदियों के मजबूत रिश्ते का सुंदर प्रतीक बना। रक्षाबंधन की खुशियों और उत्सव के बीच यह अवसर आपसी विश्वास और अपनत्व से सराबोर रहा।

“रिश्तों में मिठास, विश्वास में मजबूती—यही है रक्षाबंधन का उत्सव”।

Comments are closed.

Recent Post