AMIT LEKH

Post: अधिकार जीविका संकुल संघ की वार्षिक आम सभा आयोजित

अधिकार जीविका संकुल संघ की वार्षिक आम सभा आयोजित

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क

10 हजार दीदियों की भागीदारी से विकास को मिली नई गति

जीविका दीदियों की मेहनत रंग लाई, आजीविका गतिविधियों से संकुल संघ ने कमाया ₹20 लाख का शुद्ध मुनाफा

779 स्वयं सहायता समूहों की ताकत से आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रहा अधिकार जीविका संकुल संघ

अधिकार जीविका संकुल संघ की वार्षिक आम सभा आयोजित

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। अधिकार जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड, मझौलिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल संघ की अध्यक्ष द्वारा ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना भी तैयार की गई।

फोटो : मोहन सिंह

अधिकार जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष मेहरून नेसा ने बताया कि संकुल संघ से 779 स्वयं सहायता समूहों से करीब 10,000 जीविका दीदियाँ जुड़ी हुई हैं। संकुल संघ द्वारा इंटरलेंडिंग के साथ-साथ बड़े पैमाने पर विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इनमें आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए कपड़े की सिलाई तथा तिरंगा झंडे के निर्माण जैसी गतिविधियाँ प्रमुख हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से संकुल संघ ने करीब 20 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है।

छाया : अमिट लेख

कार्यक्रम में मझौलिया प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक गुलाम सरवर ने संकुल संघ को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में योगदान देने वाली सभी जीविका दीदियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह जीविका दीदियों की आर्थिक मजबूती का आधार हैं। दीदियाँ समूह से ऋण लेकर उसका सही उपयोग करते हुए अपने स्तर पर उद्यम एवं जीविकोपार्जन गतिविधियाँ शुरू करें और लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ें। ट्रेनिंग ऑफिसर आफताब आलम ने दीदियों की सफलता के लिए स्वयं सहायता समूह के मूलभूत नियमों के पालन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समूह में नियमित बैठक, बचत, ऋण की समय पर वापसी तथा पारदर्शिता जैसे मूलभूत नियमों का पालन दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

छाया : अमिट लेख

प्रखंड के लेखापाल मो.रहमत ने संकुल संघ के वित्तीय प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि संकुल संघ के बैंक खाते में कम से कम निष्क्रिय राशि होनी चाहिए और राशि का अधिकतम उपयोग दीदियों की जीविकोपार्जन एवं आयवर्धन गतिविधियों में किया जाना चाहिए, ताकि समूह एवं संकुल संघ की आर्थिक गतिविधियों को और गति मिल सके। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित दीदियों ने संकुल संघ की उपलब्धियों को साझा करते हुए आगामी वर्ष में आजीविका गतिविधियों के विस्तार और अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Recent Post