AMIT LEKH

Post: विद्यालय परिसर में दिखे दो भालू, वाल्मीकि नगर में मचा रोमांच, वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग

विद्यालय परिसर में दिखे दो भालू, वाल्मीकि नगर में मचा रोमांच, वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर

वाल्मीकिनगर जंगल क्षेत्र से सटे होने के कारण वन्यजीवों का रिहायशी इलाकों की ओर आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन विद्यालय जैसे संवेदनशील स्थान पर भालुओं का पहुंचना वन विभाग के लिए गंभीर विषय है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। आज रविवार की छुट्टी के दिन वाल्मीकिनगर स्थित +2 नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय के परिसर में उस समय रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब दो भालू विद्यालय परिसर में विचरण करते हुए नजर आए। भालुओं की तस्वीर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। गनीमत रही कि आज रविवार होने के कारण विद्यालय में बच्चों की छुट्टी थी, अन्यथा विद्यालय परिसर में भालुओं की मौजूदगी चिंता का विषय बन सकती थी। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों एवं आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर अब ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है। वाल्मीकिनगर जंगल क्षेत्र से सटे होने के कारण वन्यजीवों का रिहायशी इलाकों की ओर आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन विद्यालय जैसे संवेदनशील स्थान पर भालुओं का पहुंचना वन विभाग के लिए गंभीर विषय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से अपील की है कि विद्यालय एवं आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि जंगल से निकलकर भालू या अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में न पहुंचें और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। हालांकि, भालुओं को देखकर स्थानीय लोगों में रोमांच भी देखने को मिला, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीवों से दूरी बनाए रखना और उनकी सुरक्षा के साथ-साथ इंसानी बस्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग इस क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाए और वन्यजीवों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखे।

Leave a Reply

Recent Post