AMIT LEKH

Post: वाल्मीकिनगर में अब बनेगा सेहत कार्ड, जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगी राहत

वाल्मीकिनगर में अब बनेगा सेहत कार्ड, जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगी राहत

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर

नई दिशा एजुकेशनल सोसायटी की पहल से 01 सितंबर से शुरू होगी सुविधा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। समाज के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को आसान और किफायती तरीके से पहुंचाने की दिशा में नई दिशा एजुकेशनल सोसायटी ने एक सराहनीय पहल की है। अब वाल्मीकिनगर में भी लोगों का सेहत कार्ड बनाया जाएगा।

फोटो : संतोष कुमार

इसके माध्यम से निर्धारित स्वास्थ्य जांच एवं सेवाओं पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलने की सुविधा बताई गई है। नई दिशा एजुकेशनल सोसायटी की इस जनहितकारी पहल की शुरुआत 01 सितंबर से वाल्मीकिनगर में की जाएगी। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ कम खर्च में प्राप्त करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

छाया : अमिट लेख

इस सुविधा को वाल्मीकिनगर तक पहुंचाने में ब्लॉक कॉर्डिनेटर दीपेंद्र जी, NR ENTERPRISES & ONLINE ZONE के ऑनर संतोष सर, वाल्मीकिनगर पंचायत के उप मुखिया सह भावी मुखिया प्रत्याशी रवि प्रकाश गुप्ता तथा वाल्मीकि सेवा दल के प्रयास एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है।

छाया ; अमिट लेख

इस पहल को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा केवल आर्थिक रूप से सक्षम लोगों तक सीमित न रहे, बल्कि जरूरतमंद परिवार भी समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें—इसी उद्देश्य से इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यहां बनवाएं सेहत कार्ड

NR ENTERPRISES & ONLINE ZONE
       टंकी बाजार, वाल्मीकिनगर

लोगों से अपील की गई है कि 01 सितंबर से संपर्क कर अपना सेहत कार्ड बनवाएं और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं में मिलने वाली छूट का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Recent Post