संकलन : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क
गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल के परसा जिले के विष्णुदेव पटेल, पिता भगन दास, तथा बाड़ा निवासी रंजन पासवान, पिता प्रमोद पासवान और शिव चंद्र साह कानू, पिता गर्भु साह कानू शामिल हैं
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मोतिहारी, (एक प्रतिनिधि)। पूर्वी चम्पारण जिला के हरैया थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मैत्री ब्रिज के पास वाहन जांच के दौरान दो बोलेरो से 190.645 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान बोलेरो संख्या बीआर 25 पी 6481 से 98.845 किलो तथा बोलेरो संख्या बीआर 05 पी 2628 से 91.800 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की कुल मात्रा 190.645 किलो बतायी गयी है। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल के परसा जिले के विष्णुदेव पटेल, पिता भगन दास, तथा बाड़ा निवासी रंजन पासवान, पिता प्रमोद पासवान और शिव चंद्र साह कानू, पिता गर्भु साह कानू शामिल हैं। हरैया थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।








