रिपोर्ट : छपरा डेस्क
गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ समर्थकों ने किया अभिनंदन, लगे जमकर नारे
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। पटना से सीवान जाने के क्रम में रविवार को राज्य नागरिक परिषद के नवमनोनीत उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह का एकमा स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल परिसर में समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

उनके पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. रतन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान डॉ. रतन सिंह ने डॉ. अजय सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समर्थकों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर रतन सिंह ने कहा कि राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पहली बार छपरा-सिवान की धरती पर पहुंचे अजय सिंह के स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह और उमंग है।

उन्होंने कहा कि डॉ अजय सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों में खासा उत्साह है। स्वागत समारोह में शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह, सुनील सिंह, ओम प्रकाश सिंह, डॉ. श्रीराम रावत, हरेश्वर सिंह, सुदिश सिंह, सरपंच अरविंद सिंह, पूर्व सरपंच अजय सिंह, मंटू सिंह, शिक्षक अरुण सिंह, समाजसेवी फूल सिंह, कामरेड अरुण कुमार, जिला परिषद के पूर्व प्रत्याशी सुनील सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, मनोज गिरी, मनु सिंह, रविंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इसी में रसूलपुर में भी समर्थकों के द्वारा डॉन अजय सिंह का फूल माला से स्वागत किया गया।


