
नगर निगम की टीम द्वारा संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़कों पर अवैध अतिक्रमण एवं अनियंत्रित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा आमजन को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बेतिया शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध अतिक्रमण एवं अनियंत्रित पार्किंग के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। नगर निगम बेतिया द्वारा दुकानदारों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें, वाहनों को निर्धारित एवं उचित स्थान पर ही पार्क करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बेतिया शहर बनाने में नगर निगम एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।


