AMIT LEKH

Post: ढ़ाई किलो के हरे नारियल पर उकेरी पीएम मोदी की तस्वीर

ढ़ाई किलो के हरे नारियल पर उकेरी पीएम मोदी की तस्वीर

रिपोर्ट : पटना डेस्क

अंतरराष्ट्रीय कलाकार मधुरेंद्र ने अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (विशेष ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है। इस बार उन्होंने पारंपरिक कैनवास या रेत के बजाय करीब 2.5 किलोग्राम वजनी हरे नारियल को अपनी कलाकृति का मुख्य माध्यम बनाया है।

फोटो : अमिट लेख

कलाकार ने नारियल की प्राकृतिक, असमान और घुमावदार सतह पर नुकीले औजार की धार से बेहद बारीकी से कटिंग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी है. इस विशेष और चुनौतीपूर्ण कलाकृति को पूरी तरह तैयार करने में उन्हें लगातार तीन दिनों तक कड़ा परिश्रम करना पड़ा है।

“जनसेवा से राष्ट्रसेवा” और “OUR PM OUR PRIDE” का संदेश

इस अनूठी कलाकृति के माध्यम से मधुरेंद्र ने “जनसेवा से राष्ट्रसेवा” की थीम पर आधारित “OUR PM OUR PRIDE” जैसे राष्ट्रीय संदेश भी स्पष्ट रूप से अंकित किए है।

उनका यह प्रयास कला के जरिए देश के प्रति सम्मान, समर्पण और जनसेवा की भावना को अनूठे तरीके से अभिव्यक्त करना है।

सोशल मीडिया पर मिल रही व्यापक सराहना

सोशल मीडिया पर इस नारियल कलाकृति की तस्वीरें साझा किए जाने के बाद से ही इसे लोगों की भारी सराहना मिल रही है। रोजमर्रा की एक साधारण प्राकृतिक वस्तु पर इस तरह की सूक्ष्म नक्काशी देखकर लोग कलाकार की इस प्रयोगधर्मी सोच की जमकर तारीफ कर रहे है।

BRICS सम्मेलन के बाद एक और नया प्रयोग

गौरतलब है कि मधुरेंद्र कुमार इससे पहले सितंबर 2026 में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान भोजन की पत्तलों पर प्रमुख नेताओं के चित्र बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे। उनका यह नया नारियल शिल्प उनके उसी रचनात्मक और प्रयोगधर्मी कला सफर का एक शानदार और अनूठा अध्याय है।

Leave a Reply

Recent Post