AMIT LEKH

Post: सीमावर्ती क्षेत्रों की समस्याओं और सामाजिक चुनौतियों पर सीमा जागरण मंच की महत्वपूर्ण बैठक

सीमावर्ती क्षेत्रों की समस्याओं और सामाजिक चुनौतियों पर सीमा जागरण मंच की महत्वपूर्ण बैठक

रिपोर्ट : इंडो-नेपाल डेस्क

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अवैध गतिविधियों पर रोकथाम, सामाजिक जागरूकता तथा धर्मांतरण से जुड़ी चिंताओं सहित क्षेत्र के विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। सीमावर्ती क्षेत्रों की विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर सीमा जागरण मंच के पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को स्थानीय जल संसाधन विभाग के अतिथि भवन 3 नंबर पहाड़ पर आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अवैध गतिविधियों पर रोकथाम, सामाजिक जागरूकता तथा धर्मांतरण से जुड़ी चिंताओं सहित क्षेत्र के विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

फोटो : संतोष कुमार

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता और सहभागिता से भी मजबूत होती है। इस दौरान सीमावर्ती इलाकों में होने वाली संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों की जानकारी संबंधित प्रशासन तक पहुंचाने, लोगों को जागरूक करने तथा सामाजिक स्तर पर समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में धर्मांतरण से संबंधित सामाजिक चिंताओं पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, जागरूकता, सामाजिक संवाद और संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधानों के दायरे में रहकर समाज को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

छाया : अमिट लेख

इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं, सड़क एवं यातायात व्यवस्था, पशुओं से संबंधित समस्याएं तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य जनहित के मुद्दों पर कार्ययोजना और जनसहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चली इस बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 से अधिक कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती समाज की समस्याओं को समझना, उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास को मजबूत करना तथा समाज में जागरूकता और समन्वय बढ़ाना रहा। बैठक में अखिल भारतीय संयोजक मुरलीधर, प्रांत महामंत्री धीरज, प्रांत कोषाध्यक्ष बिगन, प्रांत समिति सदस्य कौशल, जिलाध्यक्ष तापस, उपाध्यक्ष महादेव, महामंत्री अशोक, मंत्री गोविंद, प्रचार प्रमुख जगन्नाथ, संरक्षक मधुकर राय, संपर्क प्रमुख कृष्णा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता को और मजबूत करने तथा स्थानीय समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Recent Post