रिपोर्ट : बेतिया डेस्क
परिजनों को अनहोनी की आशंका
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बगहा से बड़ी ख़बर है जहाँ पिछले 20 दिनों से लापता सातवीं क्लास की 14 वर्षीय छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है लिहाजा घर वाले डरे सहमे हुए हैं।

परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है वहीं अब किसी अनहोनी की आशंका से परिवार का बुरा हाल है। ख़ास बात यह है की माँ रोते-बिलखते बार बार बेहोश हो रहीं हैं तों पिता सऊदी अरब की नौकरी छोड़ भागम भाग में घर पहुँचे न्याय की मांग़ क़र रहें हैं। दरअसल यह पूरा मामला लौकरिया थाना क्षेत्र के बोदसर गांव का है जहां करीब 14 वर्षीय संजना बीते 20 दिनों से लापता है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली संजना के अचानक गायब होने के बाद परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे हैं। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही करण, दीपक, राजू और वीरेंद्र नाम के युवकों ने संपत्ति का लालच देकर संजना को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। परिजनों ने चारों युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से थाने में लिखित शिकायत की है। लिहाजा शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है जबकि परिजनों का आरोप है की बीते 1 सितंबर की मध्य रात्रि से ग़ायब बच्ची को ढूंढने में पुलिस आनाकानी क़र रहीं है। क्योंकि 20 दिन बीत जाने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। संजना के पिता प्रमोद सहनी सऊदी अरब में चालक के रूप में काम करते हैं। बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए परिवार बगहा एसपी राजेश कुमार से लेकर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक मदद की गुहार लगा रहा है। बताया जा रहा है की घटना के दिन सऊदी अरब पहुँचे पिता प्रमोद सहनी भागम भाग में पुनः सप्ताह भर के भीतर घर लौटे हैं औऱ कल एक चालक का फ़ोन कॉल आने की बात कह रहें पैसों खातिर उनकी बेटी को अगवा किये जाने का आरोप लगा रहें हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों की मांग है कि लापता छात्रा को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कर सुरक्षित उसे घर पहुंचाया जाए। बता दें की अगवा छात्रा के पिता प्रमोद सहनी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं लेकिन विगत कुछ वर्षों से बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनवलिया बोदसर गाँव में घर बनाकर यहीं बस गए हैं जो सऊदी अरब में चालक का कार्य करते हैं ऐसे में उन्हें चिंता सता रहीं है की उनकी बेटी कहाँ औऱ किस हाल में है ज़ब फ़ोन कॉल क़र उन्हें आरोपियों की मिली भगत से बर्गलाया जा रहा है क्योंकि अभी तक कोई फिरौती की मांग नहीं की गईं है औऱ आरोपीयों में करण नें थाने पर पुलिस के समक्ष अपना जुर्म भी कबूल किया है बावजूद इसके वह नाटकीय ढंग से खुलेआम घूम रहा है लिहाजा गिरफ़्तारी क़र उनसे कड़ी पूछताछ के साथ कांड के उदभेदन की सख़्त ज़रूरत है।







