AMIT LEKH

Post: स्वच्छता ही सेवा में जन भागीदारी से चला स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा में जन भागीदारी से चला स्वच्छता अभियान

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क

स्वच्छता पर्यवेक्षक सुनील कुमार गिरि ने बताया कि इनरवा हाई स्कूल के प्रांगण सार्वजनिक जगह पर जनप्रतिनिधियों स्वच्छता कर्मियों जागरूक ग्रामीणों के द्वारा झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के इनरवा पंचायत में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत रविवार के दिन जन भागीदारी के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक सुनील कुमार गिरि ने बताया कि इनरवा हाई स्कूल के प्रांगण सार्वजनिक जगह पर जनप्रतिनिधियों स्वच्छता कर्मियों जागरूक ग्रामीणों के द्वारा झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर मुखिया रामदेव भगत, पंचायत सचिव गोपेश कुमार, स्वच्छता कर्मी दशरथ कुमार, सलीम मियां, सूरज राम, घोष राउत, राजेंद्र राउत इत्यादि ने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता पर्यवेक्षक ने बताया कि इस बार अभियान का थीम ‘स्वच्छता में सहभाग स्वच्छ भारत विकसित भारत’ हैं। स्वच्छता अभियान से जहां एक तरफ लोगों में जागरूकता आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ बहुत दिनों से इकट्ठा कचरा की सफाई हुई जिससे गांव मोहल्ला साफ और सुंदर दिखाई देने लगा।

Comments are closed.

Recent Post