संकलन : पटना डेस्क
इस बार किसी भी वीआईपी को अलग से सुविधा नहीं मिलेगी; आम से लेकर खास तक सभी श्रद्धालु एक ही कतार में खड़े होकर बाबा का जलाभिषेक करेंगे
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मोतिहारी, (संवाददाता)।अरेराज प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा सोमेश्वरनाथ मंदिर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर उमड़ने वाले आस्था के जनसैलाब को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इस बार किसी भी वीआईपी को अलग से सुविधा नहीं मिलेगी; आम से लेकर खास तक सभी श्रद्धालु एक ही कतार में खड़े होकर बाबा का जलाभिषेक करेंगे।जिलाधिकारी सौरभ सुमन और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मंदिर परिसर तथा सोमेश्वर हाई स्कूल मैदान का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीओ सुजित कुमार, डीएसपी कुमारी प्रियंका, बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित, सीओ विनोद पाण्डेय और थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।








