संकलन : पटना डेस्क
पकड़े गए युवक की पहचान सुनील कुमार, पिता हरि पंडित, निवासी बेलीसराय, मोतिहारी के रूप में हुई है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मोतिहारी, (संवाददाता)। नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीवारों पर पोस्ट लिखने के मामले में एक पेंटर को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सुनील कुमार, पिता हरि पंडित, निवासी बेलीसराय, मोतिहारी के रूप में हुई है। वह नरसिंह बाबा मंदिर के समीप रहता है। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार द्वारा उक्त पोस्ट लिखे जाने की जानकारी मिली थी। कार्रवाई के दौरान उसके पास से पेंट का डब्बा और ब्रश बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों के कहने पर पोस्ट लिखे गए, उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले से संबंधित सभी पोस्ट को हटा दिया गया है।








