AMIT LEKH

Post: ‘नेकी की दीवार’ से जरूरतमंदों तक पहुंचेगा अपनापन, अनुपयोगी समान से साफ-सुथरा होगा घर : गरिमा

‘नेकी की दीवार’ से जरूरतमंदों तक पहुंचेगा अपनापन, अनुपयोगी समान से साफ-सुथरा होगा घर : गरिमा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 23 सितम्बर 26

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत नगर निगम कार्यालय में विशेष कोषांग की महापौर व नगर आयुक्त ने की शुरुआत

महापौर ने नगर निगम के पदाधिकारीगण से लेकर कर्मियों तक से लोगों को घर का अनुपयोगी समान दान करने के लिए प्रेरित करने की अपी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए बेतिया नगर निगम ने बुधवार को एक अनूठी पहल की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के तहत नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित ‘सम्राट अशोक भवन’ में ‘नेकी की दीवार’ RRR केंद्र नाम से विशेष कोषांग शुरू किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

इसका शुभारंभ महापौर गरिमा देवी सिकारिया और नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया। इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि स्वच्छता का संदेश केवल नगर निगम के अधिकारियों और कर्मियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरों में अनुपयोगी पड़े कपड़े, खिलौने और अन्य सामान किसी जरूरतमंद परिवार के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। ऐसे सामानों को फेंकने के बजाय ‘नेकी की दीवार’ कोषांग में जमा कराकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सकता है। महापौर ने कहा कि इस पहल से एक ओर किसी जरूरतमंद के घर की आवश्यकता पूरी होगी, वहीं दूसरी ओर लोगों के घरों में अनुपयोगी सामान के कारण घिरी जगह भी खाली होकर स्वच्छ और व्यवस्थित हो सकेगी। उन्होंने नगर निगम के सभी कर्मियों और आम नागरिकों से इस मानवीय पहल में सहभागी बनने की अपील की। साथ ही बताया गया कि अभियान को प्रोत्साहन से जोड़ते हुए घर से 10 खाली बोतलें लाने वाले व्यक्ति को जूट का झोला दिया जाएगा। वहीं पुराना उपयोगी एलक्ट्रिक मशीन जमा करने पर एक पौधा उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इस पहल से स्वच्छता, पुनःउपयोग और पर्यावरण संरक्षण—तीनों संदेशों को एक साथ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Recent Post