रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 26सितम्बर 2026
जनता दरबार में अंचलाधिकारी (सीओ) रवि शेखर की मौजूदगी में लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख, संवाददाता
एकमा, (सारण)। एकमा अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व से संबंधित एक नया आवेदन प्राप्त हुआ। जनता दरबार में अंचलाधिकारी (सीओ) रवि शेखर की मौजूदगी में लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई।

इस दौरान एक पुराने मामले का मौके पर ही निष्पादन किया गया। सीओ ने संबंधित कर्मियों को प्राप्त आवेदन की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अन्य लंबित मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अंचलाधिकारी रवि शेखर ने बताया कि कुछ अन्य पुराने मामले में एक पक्ष के द्वारा अपने मामले को प्रस्तुत किया गया था लेकिन दूसरे पक्ष के बरसात के मौसम के कारण मौजूदगी नहीं होने के कारण लगभग पांच मामलों की सुनवाई के बाद उचित नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है, वैसे मामलों में दूसरे पक्ष को पुनः पत्र लिखा गया है। इस मौके पर राज्यसभा अधिकारी रामप्रवेश साहू, राजस्व कर्मचारी सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।








