रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 30 सितम्बर 2026
कार्यशाला में प्रथम टीम फाउंडेशन के सहयोग से प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा सभी संकुल समन्वयकों को TaRL/CAMaL की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) कार्यक्रम के तहत TaRL/CAMaL को लेकर बुधवार को सारण जिले के एकमा प्रखंड के सभी संकुल समन्वयकों एवं प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्घाटन प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार ने पौधे में पानी डालकर किया। कार्यशाला में प्रथम टीम फाउंडेशन के सहयोग से प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा सभी संकुल समन्वयकों को TaRL/CAMaL की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कक्षा चार से आठ तक के सभी नामांकित बच्चों का आकलन टूल्स के माध्यम से करने, विद्यालय समेकन प्रपत्र एवं संकुल समेकन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षकों ने बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन करने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही ASER एवं PARAKH की रिपोर्ट से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के वास्तविक अधिगम स्तर की पहचान कर उनके सीखने में सुधार के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना बताया गया। कार्यशाला में ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर (BLMT) अंजना कुमारी, रंजन कुमार चौरसिया, अरुण कुमार ओझा, कुमार शैलेन्द्र आदि ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार तिवारी, अरुण कुमार सिंह, शिक्षक संदीप कुमार, मनीष कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह मंटू, अरुण कुमार यादव सहित प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक एवं संकुल समन्वयक उपस्थित थे।








