AMIT LEKH

Post: अपर समाहर्त्ता ने ढाका अंचल के करमावा पंचायत में नल-जल योजना का किया जांच

अपर समाहर्त्ता ने ढाका अंचल के करमावा पंचायत में नल-जल योजना का किया जांच

संकलन : पटना डेस्क, 30 सितम्बर 2026

अपर समाहर्त्ता के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी और पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता के साथ करमावा पंचायत के सभी वार्डों में नल जल योजना की जांच की गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

मोतिहारी, (एक प्रतिनिधि)। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में आज अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा के द्वारा ढाका अंचल के करमावा पंचायत में नल-जल योजना की जांच की गई। अपर समाहर्त्ता के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी और पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता के साथ करमावा पंचायत के सभी वार्डों में नल जल योजना की जांच की गई। जहां भी समस्या पाई गई वहां तुरंत ठीक करने के लिए कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया। इस दौरान लोगों से मिलकर योजना के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया। ज्ञात हो कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी चंपारण जिला के सभी पंचायत में नल जल योजना की लगातार जांच कराई जा रही है। उसी के क्रम में आज अपर समाहर्ता के द्वारा करमावा पंचायत में जांच की गई है।

Leave a Reply

Recent Post