रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 12 अक्टूबर 2026
औरैया निवासी दिलशाद मियां पिता अकबर मियां को बीती रात 12 बजे किया गिरफ्तार और सुबह 6 बजे गांव के सरपंच राकेश राम से परिवार को मिली अस्पताल जाने की सूचना
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। सहोदरा थाना पुलिस ने बानुछापर ओपी के साथ मिलकर औरैया निवासी दिलशाद मियां पिता अकबर मियां को बीती रात 12 बजे किया गिरफ्तार और सुबह 6 बजे गांव के सरपंच राकेश राम से परिवार को मिली अस्पताल जाने की सूचना। जहाँ परिजनों को मिला दिलशाद का मृत शरीर। मृतक की चाची शमीना खातुन पति साहेब मियां ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हिरासत में उनकी मौत हुई है।

वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिलशाद को सहोदरा पुलिस एनडीपीएस मामले में हिरासत में लेकर सहोदरा जा रही थी कि रास्ते में दिलशाद गाड़ी से कुदकर भागने का प्रयास किया, जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गया और जीएमसीएच अस्पताल लाने के दरम्यान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस हिरासत में एक अभियुक्त भागने की कोशिश करता है और उसकी मृत्यु हो जाती है, यह बहुत बड़ी लापरवाही का मामला बनता है और वरीय पदाधिकारियों के लिए उच्च स्तरीय जांच का विषय बनता है। क्योंकि उसके परिवार वाले पुलिस पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं। दिलशाद की मौत संदेहास्पद बताकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस दिलशाद का पोस्टमार्टम कराने में लगी हुई है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट बहुत ही जरूरी होगा सच्चाई जानने के लिए। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों और आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इधर मृतक के परिजन इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में बेतिया पुलिस द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के दिशा निर्देशों के आलोक इस मामले की निष्पक्ष जांच हेतु अग्रतर सभी सभी विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।








