AMIT LEKH

Post: 21 वीं वाहनी एसएसबी के सीमा क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पीड़ितों को बांटा बाढ़ राहत एवं बचाव सामग्री

21 वीं वाहनी एसएसबी के सीमा क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पीड़ितों को बांटा बाढ़ राहत एवं बचाव सामग्री

रिपोर्ट : बगहा डेस्क, 13 अक्टूबर 2026

कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री को माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री सह सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बगहा के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बगहा, (जगमोहन काजी)। एसएसबी 21वीं वाहिनी की सीमा चौकी चकदहवा में सीमा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता के तहत राहत एवं बचाव सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो : अमिट लेख

कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री को माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री सह सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बगहा के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे जी ने कहा कि “आपदा की इस कठिन घड़ी में केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे, हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।” इस पुनीत कार्य में बगहा विधायक राम सिंह, लौरिया विधायक विनय बिहारी भी शामिल हुए। साथ ही, माननीय मंत्री जी व एसएसबी 21वीं वाहिनी कमांडेंट द्वारा राजन गिरी, सतीश वर्मा, डॉ. डी. एन. तिवारी, सितांशु अमर, माधवेन्द्र पाण्डेय, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती निधि राय व अन्य स्थानीय समाजसेवियों का बाढ़ राहत कार्य मे सराहनीय योगदान हेतु उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया ।

Leave a Reply

Recent Post