AMIT LEKH

Post: बेल्ट्रॉन कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग, बेतिया में निकाला रोड मार्च

बेल्ट्रॉन कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग, बेतिया में निकाला रोड मार्च

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 01 नवम्बर 2026

तीन दशक से सरकारी कार्यालयों में दे रहे सेवा, भविष्य सुरक्षित करने और आईटी विभाग को नोडल विभाग घोषित करने की उठाई मांग

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बेल्ट्रॉन के माध्यम से जिले के विभिन्न सरकारी विभागों एवं कार्यालयों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर और आईटी कर्मियों ने राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय में रोड मार्च निकाला।

फोटो : मोहन सिंह

बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस मार्च में 200 से अधिक कर्मियों ने हिस्सा लिया। रोड मार्च शहीद स्मारक से शुरू होकर जनता सिनेमा चौक होते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और राज्य सरकार से सेवा नियमित करने तथा भविष्य सुरक्षित करने की मांग की।संयुक्त मोर्चा के सदस्य अमरेंद्र तिवारी और लक्ष्मण शर्मा ने कहा कि पिछले करीब तीन दशकों से बेल्ट्रॉन के माध्यम से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके भविष्य को लेकर अब तक अनिश्चितता बनी हुई है।

कर्मियों की प्रमुख मांग है कि राज्य सरकार उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा प्रदान करे और सूचना प्रावैद्यिकी विभाग को उनका नोडल विभाग घोषित करे। उन्होंने कहा कि बेल्ट्रॉन के माध्यम से नियोजित विभिन्न श्रेणियों के कर्मियों की सेवा, भविष्य और अन्य समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए अब तक ठोस नीतिगत निर्णय नहीं लिया गया है। इसी को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने और अपने अधिकारों की मांग को मजबूती से रखने के उद्देश्य से रोड मार्च निकाला गया। मार्च में मिथिलेश कुमार, कौशलेन्द्र कुमार शाही, धर्मेंद्र कुमार, प्रभु सिंह, अमरेंद्र तिवारी समेत जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत सैकड़ों कर्मी शामिल हुए।

Leave a Reply

Recent Post