AMIT LEKH

Post: बिहारियों को किस्मत पर रोने के लिए छोड़ दिया है – संजय ठाकुर

बिहारियों को किस्मत पर रोने के लिए छोड़ दिया है – संजय ठाकुर

नीतीश -लालू और मोदी से ऊब चुकी है जनता

अब जन सुराज ही लोगों को दिख रहा इकलौता विकल्प

✍️ संवाददाता

– अमिट लेख
रामगढ़वा, (पूर्वी चंपारण)। बिहार को अब तक की राजनीतिक पार्टियां अपनी किस्मत पर रोने के लिए छोड़ दी है। सभी दलों की सरकारों ने बिहार को केवल मजदूर बनाने की फैक्ट्री बना दिया है। राजद-जदयू-कांग्रेस महागठबंधन और भाजपा गठबंधन से जनता अब ऊब चुकी है और जन सुराज को अपने सशक्त विकल्प के रूप में देख रही है। उक्त बातें आज सुगौली और रामगढ़वा प्रखण्डों के विभिन्न गांवों में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता सह सुगौली विधानसभा क्षेत्र के नेता संजय कुमार ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि जिले भर में जन सुराज संवाद अभियान पिछले ग्यारह मई से लगातार जारी है जहां लोगों का भरपूर समर्थन जन सुराज को मिल रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले बत्तीस वर्षों से बिहार की जनता लालू- नीतीश की चक्की में पीस रही है। आजतक कहीं कोई कल कारखाना स्थापित नहीं किया गया और ना ही बेरोजगारी समाप्त करने की कोई व्यवस्था की गई। शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी गई है तो खेती – किसानी केवल पेट भरने का धंधा बन कर रह गया है। सरकारी अधिकारियों की निरंकुशता और भ्रष्टाचार से आम आदमी त्रस्त है। पुलिस संरक्षण में शराब माफियाओं की चांदी कट रही है। अपराध चरम पर है और शांति प्रिय लोग दहशत में जीने को मजबूर हो गए हैं। जात-पांत और धर्म-मजहब में लोगों को बांटे जा रहे। ऐसे में प्रशांत किशोर के सपनों का बिहार और देश बनाने के लिए जन सुराज ही एक मात्र विकल्प है।
श्री ठाकुर ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में जन सुराज के नेता-कार्रकर्ता सघन जनसंपर्क एवं जन संवाद कार्यक्रम चला रहे हैं और लोगों को जन सुराज संकल्प की जानकारी दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले 28 दिनों से पूर्वी चंपारण जिले के कुल 27 प्रखंडों के 200 से अधिक पंचायतों में कुल 300 से अधिक जन सुराज संवाद कार्यक्रम हुए है जिसमें कुल 10 हजार से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जन सुराज के संस्थापक सदस्य बनने की इच्छा जाहिर की है।

Comments are closed.

Recent Post