AMIT LEKH

Post: माता की पुण्य स्मृति में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण

माता की पुण्य स्मृति में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण

पर्यावरण प्रेमी माता जी की पुण्य स्मृति में उनके छोटे पुत्र एवं भाजपा के सोनो प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में जमुई नगर परिषद के बोधवन तालाब के निकट जयशंकर नगर में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण हुआ

✍️ 15 जून 2023, अनुमंडल ब्यूरो आरा।

– अमिट लेख

जमुई, (प्रेस विज्ञप्ति)। जयशंकर नगर, बोधवन तालाब, बिहार में स्वर्गीय गायत्री देवी जी की पुण्य स्मृति में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण किया गया।

पर्यावरण भारती की ओर से इस अवसर पर आह्वान किया गया कि, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्लोबल वार्मिंग से मानव को बचाने हेतु संसार के नागरिकों को अपने पूर्वजों के पुण्य स्मरण में कम से कम एक देव वृक्ष पीपल, बरगद, गूलर और पाकड अवश्य लगायें। सर्वाधिक प्राकृतिक ऑक्सीजन इन्हीं वृक्षों से मानव को प्राप्त होता है। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि स्व. गायत्री देवी जी एक धर्मपरायण नारी शक्ति थीं। इनकी प्रेरणा से उनके पति एवं जमुई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता ने 15 वर्ष पूर्व देवघर मार्ग पर शिव भक्तों को छाया एवं शुद्ध आक्सीजन प्राप्त करने हेतु 5 पीपल वृक्ष जमुई जिला के सोनो प्रखंड के रकसा ओरैया गांव में लगा कर बड़ा किये। जो, आज विशाल वृक्ष होकर पक्षियों को आश्रय प्रदान कर रहा है। इससे मानव को निःशुल्क प्राकृतिक ऑक्सीजन प्राप्त हो रहा है। ऐसी पर्यावरण प्रेमी माता जी की पुण्य स्मृति में उनके छोटे पुत्र एवं भाजपा के सोनो प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में जमुई नगर परिषद के बोधवन तालाब के निकट जयशंकर नगर में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण हुआ। माता जी का परिवार भरा पूरा है। उनके 5 पुत्र–पर्व मुखिया सुधीर कुमार सिंह, अधिवक्ता सुभाष चंद्र सिंह, अधिवक्ता सज्जन सिंह, व्यवसायी सुनील कुमार सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार सिंह हैं। उनकी 4 पुत्रियां–श्रीमती रेणु सिंह, रीना सिंह, चंद्र प्रभा सिंह और अनिता सिंह हैं। उन्हें 5 पोता, 7 पोती,,7 नाती एवं 3 नतनी हैं। ऐसी माता जी के पुण्य स्मृति में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण स्मरणीय कार्य है। अतः संपूर्ण भारत ही नहीं विश्व के मानव को पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक ऑक्सीजन प्राप्त करने हेतु देव वृक्ष लगायें और 5 वर्षों तक उसकी सुरक्षा करें। संसार में नये देव वृक्ष प्राप्त करने हेतु पक्षियों का होना आवश्यक है। चिड़ियां देव वृक्ष के फल खायेगी और जिस स्थान पर शौच करेगी, वहां वर्षा होने पर देव वृक्ष स्वतः उग आते हैं। यदि संसार से चिड़िया लुप्त हो जाये तो मानव को भविष्य में नये देव वृक्ष नहीं मिलेंगे। इसीलिए गया जी में पिण्ड दान के समय कोवा को भोजन दिया जाता है। अभी तापमान 44°c है। अतः पक्षियों की सुरक्षा हेतु घरों के आसपास बर्तन में जल रखा जाता है। गर्म हवा या लू से चिड़ियां बचे। चिड़ियां मानव का हितैषी है। चिड़िया की रक्षा से ही मानव जीवन सुरक्षित होगा। पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में संदीप कुमार सिंह, पप्पू यादव, रौनक यादव, प्रिंस यादव, नीतिश यादव, विवेक यादव, नीरज यादव, आशीष यादव, सुभाष यादव, प्रत्यूष कुमार पाण्डेय, सुर्याश यादव,विक्की यादव इत्यादि ने भाग लिए।

Comments are closed.

Recent Post