



विधायक की अगुवाई में पंचायत के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक आहुत
जगदीशपुर ब्लॉक परिसर में पंचायत समिति सदस्य, ब्लॉक प्रमुख एवं सभी पंचायत के मुखिया की एक बैठक का आयोजन हुआ
✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। मंगलवार को जगदीशपुर ब्लॉक परिसर में पंचायत समिति सदस्य, ब्लॉक प्रमुख एवं सभी पंचायत के मुखिया की एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जगदीशपुर विधायक राम विष्णु सिंह लोहिया भी मौजूद थे। उनके साथ पंचायती राज पदाधिकारी अरुण यादव, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कुछ पंचायत समिति सदस्य माननीय विधायक राम विष्णु सिंह लोहिया जी से अधिकारियों द्वारा अपनी बात ना सुनने की शिकायत करते दिखे। माननीय विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया, की सभी जनप्रतिनिधियों की बात को सुनी जाए। इस तरह की बैठक आगे भी होता रहेगा और मैं भी हर बैठक में पहुंचने का कोशिश करूंगा। माननीय विधायक कुछ अधिकारियों के मीटिंग में ना आने से नाराज दिखे। और पंचायती राज पदाधिकारी अरुण यादव को निर्देश दिया कि जो जो अधिकारी नहीं आए हैं मीटिंग में उन्हें ऑफसेंट किया जाए। इसी बीच कुछ मुखिया मीटिंग से बहिष्कार कर बाहर चले आए और उन्होंने आरोप लगाया कि हम लोगों की बात को नहीं सुना जाता है। यह तो पंचायत समिति और प्रमुख का मीटिंग है, इसलिए हम लोग बाहर चले आए। मीटिंग हॉल से बाहर आने वाले लोगों में दावा पंचायत के मुखिया सुषमा लता कुशवाहा, उत्तरवारी जंगल पंचायत की मुखिया सोना मति देवी, चकमा पंचायत के मुखिया सत्येंद्र पासवान, बिचला जंगलमहल के मुखिया पति सुरेंद्र कुशवाहा और बहुत से मुखिया और जनप्रतिनिधि थे।