मॉर्निंग वाक कर रहे राजद नेता को अपराधियो ने मारी गोली, एसपी ने एसआईटी का किया गठन
उप मुख्यमंत्री के करीबी व राजद कार्यकर्ता को अपराधियो ने मारी गोली
✍️ शैलेस तिवारी
– अमिट लेख
गोपालगंज। गुरूवार की अहले सुबह बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर सह राजद कार्यकर्ता राजेश यादव को गोली मार दी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के कौशल्या चौक के पास गोसाई टोला की है। घायल प्रॉपर्टी डीलर राजद के सक्रिय कार्यकर्ता है और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मामा प्रभुनाथ यादव के बेहद करीबी और रिश्तेदार बताए जा रहे है। पुलिस के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर को दो गोली लगी है। जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
घटना की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। बताया जा रहा है कि राजेश यादव गुरूवार की अहले सुबह अपने घर के पास मॉर्निग वाक पर निकले थे। रास्ते में उनका कोई साथी मिल गया। जिसके बाद बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान घर के समीप ही बाइक सवार दो की संख्या में अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। फायरिंग के दौरान दो गोली लगी है। घटना के बाद सदर एसडीपीओ प्रांजल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गये है। एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित करने के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। इस बीच एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि घटना को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी ने पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
एसपी ने एसआईटी गठित की
एसपी ने कहा कि घायल को गोरखपुर रेफर किया गया लेकिन स्थिति खतरे से बाहर है। घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में टीम जांच कर रही है। पुलिस की दूसरी टीम को जख्मी का बयान दर्ज करने के लिए गोरखपुर भेजा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन की खरीद बिक्री, पैसे का लेन-देन और व्यवसाय से सम्बंधित रंजिश के बिन्दु पर पुलिस जांच कर रही है।








