AMIT LEKH

Post: लीची बागान में पेड़ से लटका मिला लड़की का शव

लीची बागान में पेड़ से लटका मिला लड़की का शव

लीची बागान में पेड़ से लटका मिला लड़की का शव, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

✍️ एक प्रतिनिधि

– अमिट लेख
मुजफ्फरपुर, (विशेष)। एक लड़की का लीची बागान में पेड़ से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक लड़की के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान पाये गये हैं। आशंका जताई जा रही है कि बहमाशों ने हत्या करने के बाद लड़की के शव को पेड़ से लटका दिया है। घटना कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी फतेहपुर गांव की है। मृतक लड़की की पहचान फतेहपुर गांव की ही रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदनी बुधवार की शाम करीब 6 बजे खाना खाकर घर से निकली थी। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। नंदनी के परिजन उसे रात भर ढूंढ़ते रहें लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के लीची बागान में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों के सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव के पेड़ से उतारकर उसे अन्तपरीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आशंका जताई जा रही है कि जमीनी विवाद को लेकर नंदनी की हत्या की गई है।

Comments are closed.

Recent Post