AMIT LEKH

Post: महा जनसम्पर्क अभियान में टिफिन बैठक का आयोजन

महा जनसम्पर्क अभियान में टिफिन बैठक का आयोजन

भाजपा द्वारा महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत जिले भर मे विशेष जनसंपर्क अभियान और टिफिन बैठक कर केन्द्र सरकार की नौ वर्षो की उपलब्धियो को बताया गया

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख
आरा, (05 जुलाई)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 जून से चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को भोजपुर जिला के सभी 32 मंडलो मे जनसंपर्क कर केन्द्र सरकार की नौ वर्षो की उपलब्धियो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बड़हरा विधानसभा के बड़का लौहर और फरना मे घर-घर जा कर नौ साल बेमिसाल पत्रक का वितरण किया और केन्द्र सरकार की नौ वर्षो की उपलब्धियो को लोगो के साथ साझा किया। उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने कहा कि भाजपा देश और भारत की जनता की पार्टी है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व भर देश का मान-सम्मान बढाया है। पार्टी जनता के हित मे हमेशा काम करती है।नौ वर्षो मे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का सरकार देश मे है और 2024 मे भी भारत की जनता मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृतसंकल्प है। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जनसंपर्क करते हुए कहा कि देश मे सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास वाली सरकार है।आज केन्द्र की सभी योजनाएं गरीब कल्याण के लिए है। बिना किसी मे भेद-भाव किए सरकार की योजनाएं सभी के लिए उपलब्ध है और सभी इससे लाभान्वित हो रहे है। उन्होने महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के सफलता के लिए भोजपुर जिला के समस्त कार्यकर्ता और जनता को धन्यवाद दिया। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बड़हरा विधानसभा के दर्जनों कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुए। उदवंतनगर मे महाजनसंपर्क कार्यक्रम के तहत टिफिन बैठक का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष दुर्गा राज शामिल हो कर वरिष्ठ कार्यकताओ के साथ बैठकर भोजन किया और केन्द्र सरकार की नौ वर्षो की उपलब्धियो पर परिचर्चा की। साथ मे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे। आगामी 13 जुलाई को बिहार सरकार के खिलाफ गांधी मैदान से बिहार विधानसभा तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकलने वाली मार्च की तैयारी के लिए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे स्थानीय आरा परिसदन मे भाजपा जिला कोर कमीटी की बैठक हुई। बैठक मे जिलाध्यक्ष सहित आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी टीएन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह, पुनम कुशवाहा शामिल हुए।

Comments are closed.

Recent Post