AMIT LEKH

Post: अलग-अलग स्थानों से दो फरार आरोपित गिरफ्तार

अलग-अलग स्थानों से दो फरार आरोपित गिरफ्तार

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में एकसार गांव में छापेमारी कर शराब मामले के फरार आरोपित ध्रुव महतो को गिरफ्तार किया है

वहीं एकमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से हत्या के प्रयास के फरार आरोपित देवानन्द साह को गिरफ्तार किया

✍️ संवाददाता

– अमिट लेख
एकमा/सारण। व्यवहार न्यायालय के आदेश व पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला के निर्देश पर रसूलपुर थाने की सशस्त्र पुलिस बल ने थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में एकसार गांव में छापेमारी कर शराब मामले के फरार आरोपित ध्रुव महतो को गिरफ्तार किया है। वहीं एकमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से थाना क्षेत्र के भरहोपुर गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के फरार आरोपित देवानन्द साह को गिरफ्तार किया। बताते चले कि दोनों आरोपितों की गिरफ्तार नहीं के कारण न्यायालय में मामला लंबित चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

Comments are closed.

Recent Post