सिकटा के अंचलाधिकारी मनीष कुमार बखरी मुडली बल्थर थाने के अनेकों मामलों में नहीं लेते हैं संज्ञान
✍️ ठाकुर रमेश शर्मा
– अमिट लेख
रामनगर, (प. चम्पारण)। बेली रोड पटना नीयर सूचना भवन जो बिहार लोक शिकायत निवारण का बड़ा कार्यालय है तथा पटना के सचिवालय में भी हेड ऑफिस है। उनके आदेशों का लगातार अवहेलना मनीष कुमार जी करते हैं। इनकी पहुंच हेडक्वार्टर में भी काफी है, हालांकि इनके विरुद्ध बेतिया
लोक शिकायत में एक मामला चल रहा है, जिसका पंजीयन संख्या – 501110123022305365 है। जिसका शिकायतकर्ता अल्पसंख्यक अमीरूल खां उर्फ अमिरुल्लाह खां है। परिवाद दायर होने की तिथि जिला में 23 फरवरी 2023 है। इस प्रकरण में सीओ मैनाटांड़ सांप सीढ़ी का खेल खेलाकर अमिरूल्लाह खां को परेशान कर रहे हैं, जिससे उनकी मानसिक प्रताड़ना हो रही है। बकौल अमिरुल्लाह, उसी गांव में 20 आदमी घर बनाकर अतिक्रमण किए हैं। उनके विरूद्ध कोई एक्शन नहीं लिया, तथा एक भूमि विवाद के कारण हमसे 20 हजार रुपए रिश्वत मांगे, नहीं देने पर बरगराकर मेरे विरूद्ध रिपोर्ट लिख दिया तथा बार-बार कहते है – मैं खतियानी का भी घर तोड़ता हूं। ऐसा ही मामला घूसुकपुर के सोनालाल का भी है। अवैध अतिक्रमण खाली कराने में लापरवाही बरतने में सिकटा सीओ घिर गए हैं। इस मामले को लेकर लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर परिवाद में भी सीओ के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा कर दी गई है। मामला यह है कि जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां सिकटा अंचल के बल्थर थाना के गोचौरी टोला घुसुकपुर निवासी सोनालाल साह ने सिकटा सीओ के विरूद्ध एक परिवाद दायर किया। जिसमें सोनालाल का कहना था कि अवैध कब्जा हटाने के लिए सिकटा के अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने दो बार में उससे पैसे की मांग की।बावजूद in सबके अंचलाधिकारी ने अवैध कब्जा नहीं हटवाया। जिला लोक शिकायत निवारण अधिकारी अनिल राय ने इस मामले की सुनवाई की। जिससे सीओ ने अपना पक्ष अब-तक नहीं रखा है।








