बताते चले कि सगे चाचा ने अपने भीतीजे को चाकू गोद कर मौत के घाट उतार दिया है
✍️ प्रतिनिधि
– अमिट लेख
बेतिया, (विशेष)। पश्चिमी चंपारण जिला के नौतन थाना क्षेत्र के धुमनगर नुनियवा टोला गांव में भुमि विवाद के मामले में चाचा ने भतीजे को चाकू गोद गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां अस्पताल ले जाने के दौरान किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय राम के पुत्र शालू कुमार सात वर्ष के रुप में की गईं है। बताते चले कि सगे चाचा ने अपने भीतीजे को चाकू गोद कर मौत के घाट उतार दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घटना में शालू के पिता संजय राम, मां पिंकी देवी, सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज बेतिया चल रहा है। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए संतोषी देवी, पन्नालाल राम,विकाश राम और एक किशोर दिनेश राम को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष खालीद अख्तर ने बताया कि मामला भुमि विवाद से जुड़ा है। आपसी बटवारे को लेकर घटना हुई है। मृतक के पिता के ब्यान पर पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।








