AMIT LEKH

Post: झारखंड के चोर ग्रामीणो ने पकड़ पुलिस को सौपा

झारखंड के चोर ग्रामीणो ने पकड़ पुलिस को सौपा

झारखंड के चोर ग्रामीणो ने पकड़ पुलिस को सौपा, तीन चोर भागने सफल

✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो

– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ले में घर में चोरी करते झारखंड के चोर को ग्रामीणो ने रंगे हाथो पकड़ा लिया। मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चोर के अन्य तीन साथी भागने में सफल रहे। नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार चोर का नाम सनिका सान्डी पुर्ती है। जो झारखंड राज्य के पश्चिमी सिंहभूमि जिला के बांगुर कीलगांव लेयांगी का रहने वाला है। उसके निशानदेही पर फरार साथियों की खोज में छापेमारी जारी है। चांदमारी चौक के उपेन्द्र कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि की रात एक बजे रात में मेन दरवाजे पर खटखट की आवाज सुनायी दी। धीरे से निकल देखा तो चार लोग थे। सभी दरवाजा का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। लोगों के सहयोग से एक युवक को पकड़ा गया। उसके तीन साथी फरार हो गये। चोर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Comments are closed.

Recent Post