AMIT LEKH

Post: दो बाइक की टक्कर में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी

दो बाइक की टक्कर में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी

✍️ रिपोर्ट: संतोष कुमार, विशेष संवाददाता

– अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। थाना क्षेत्र के पिपरा त्रिवेणीगंज मार्ग पर NH327 ई जागुर चौक के समीप आज रोज शनिवार की दिन में दो बाइक सवार के आमने सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो पुलिसकर्मी त्रिवेणीगंज थाना में पदस्थापित सअनि उपेंद्र प्रसाद सिंह और विनोद प्रसाद दोनो सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

दोनो पुलिसकर्मी पिपरा की ओर किसी कार्य से जा रहे थे। दोनों पुलिसकर्मी जख्मी को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार की निगरानी में ईलाज चल रहा है। वहीं इस सड़क दुर्घटना में पिपरा दिशा की ओर से आ रही बाइक सवार ने इन पुलिसकर्मियों की बाइक आमने सामने की टक्कर हुई है। वह भी जख्मी हुए हैं। यानी सड़क दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी समेत एक अन्य कुल 3 लोग जख्मी हुए हैं। सभी जख्मी का त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में ईलाज चल रहा है। पीड़ित आरोपी बाइक चालक संजीत कुमार ने बताया कि सहरसा से त्रिवेणीगंज आ रहे थे। कि इसी क्रम में त्रिवेणीगंज से पहले NH327ई पर पुलिसकर्मी की बाइक से टकरा गए हैं। जिसमे दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए हैं। वहीं जख्मी पुलिस कर्मी ASI उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि त्रिवेणीगंज थाना से भूड़ा गांव जा रहे थे इसी दौरान ये दुर्घटना घटी है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.श्रवण कुमार ने बताया कि रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट में दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। दोनो का यहां ईलाज चल रहा है। स्थिति दोनो की सामान्य है।

Comments are closed.

Recent Post