AMIT LEKH

Post: दहेज़ लोभियों की बलि वेदी पर एक व्याहता भेंट चढ़ी, हत्या कर शव को जला दिया

दहेज़ लोभियों की बलि वेदी पर एक व्याहता भेंट चढ़ी, हत्या कर शव को जला दिया

लड़के वालों नें निक्की को आज मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य को छुपाने हेतु इनलोगों नें इसके शव को आनन फानन में जला भी दिया

सरफुल्लाह हुसैन, संवाददाता

– अमिट लेख

रामगढ़वा, (पूर्वी चंपारण)। थाना क्षेत्र के पचौरी टोला में शुक्रवार के सुबह
दहेज लोभियों का शिकार बनी नव विवाहिता निक्की कुमारी। रक्सौल के हरपुर निवासी विनोद साह की पुत्री निक्की कि शादी दो साल पहले रामगढ़वा के पचौरी टोला निवासी लाल बाबू साह के बेटे प्रदीप साह से हुई थी। तिलक में मोटर साईकिल और सोने की चेन की मांग की जाती रही। नहीं देने पर उसको मारपीट की जाती थी। इसका कई बार पंचायती भी हुई थी। लेकिन लड़का के घर वाले मानने को तैयार नहीं हुए। अजीज होकर लड़की के पिता नें उसको घर पर बुला लिया था। फिर लडके वाले मारपीट नहीं करने की शर्त पर निक्की कुमारी को दस दिन पहले विदा करा लाए। इसके बाद भी इनका आदत नहीं सुधरा और निक्की के साथ मारपीट शुरू कर दिया। लड़के वालों नें निक्की को आज मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। और साक्ष्य को छुपाने हेतु इनलोगों नें इसके शव को आनन फानन में जला भी दिया और इसके मरने की सूचना भी नहीं दी। इनको किसी नें फोन कर बताया कि निक्की की ससुराल वालों नें हत्या कर शव को जला दिया है। इस सूचना पर वे पचौड़ी टोला आए और इसकी सूचना रामगढ़वा पुलिस को दिया। पुलिस नें त्वरित कार्यवाही करते हुए निक्की की सास को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed.

Recent Post