AMIT LEKH

Post: पूर्व पंचायत समिति सदस्य के परिजन से मिले जदयू शिष्ट मण्डल सदस्य

पूर्व पंचायत समिति सदस्य के परिजन से मिले जदयू शिष्ट मण्डल सदस्य

प्रखंड क्षेत्र के महुआवा में रविवार को स्व जितेंद्र प्रसाद के परिवार के सदस्यों से पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह दांगी सहित जदयू प्रदेश टीम ने मुलाकात की

✍️ न्यूज़ डेस्क पूर्वी चम्पारण

– अमिट लेख

चकिया। प्रखंड क्षेत्र के महुआवा में रविवार को स्व जितेंद्र प्रसाद के परिवार के सदस्यों से पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह दांगी सहित जदयू प्रदेश टीम ने मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा ने कहा कि मैं इस जघन्य हत्यकांड की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि जदयू की ओर से इस घटनाक्रम के आकलन के लिए एक कमिटी के गठन किया गया है। वहीं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश की सरकार में कानून का राज है। दोषियों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करने जा रही है। दो दिनों के अंदर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। इस दौरान जदयू कमिटी की तरफ से पूर्व मंत्री के द्वारा एक लिफाफा जितेंद्र प्रसाद के पुत्र कुणाल सौपा गया। मौके पर प्रमंडलीय प्रभारी रोबिन सिंह, लखन पटेल, पूर्व प्रमुख विश्वनाथ पासवान, अभय गुप्ता,विनय कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, नगर निकाय जिलाध्यक्ष कौसर राजा शामिल रहे।

Comments are closed.

Recent Post