



प्रखंड विकास पदाधिकारी विभेष आनंद को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
चरपोखरी, (आरा)। प्रखंड मुख्यायल अवस्थित खेल मैदान में बुधवार को स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी विभेष आनंद को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।
जबकि नये बीडीओ मोनिका कुमारी का स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता राजद अध्यक्ष सत्यनारायण यादव तथा मंच संचालन मनोज साह ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड के अधिकारियों, पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों,आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। जहां सभी लोगों द्वारा वर्तमान और निवर्तमान बीडीओ को अंग वस्त्र व फूल माला भेंट कर विदाई के साथ साथ स्वागत सम्मान किया।
अपने संबोधन में एसडीपीओ राहुल सिंह ने कहा कि अच्छे लोगों का हर जगह सम्मान होता है। चाहे वे जिस क्षेत्र में हो। बीडीओ श्री आनंद ने सजग रहते हुए आम लोगों के कार्यों को आसानी से पूरा करने का प्रयास किया। काम के कारण ही आज प्रखंड के लोग उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दे रहे हैं। इस दौरान नये बीडीओ मोनिका कुमारी ने कहा कि विदा ले रहे पदाधिकारी के बचे कार्यों को पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। प्रखंड के कोई भी आम जनता अपनी समस्या को लेकर सीधे हमसे संपर्क करें। उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। मौके पर आगिआंव विधायक मनोज मंजिल,एसडीओ पीरो अमरेंद्र कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने निवर्तमान बीडीओ के कार्यकुशलता और सरल स्वभाव की जमकर तारीफ की।इसके बाद स्थान्तरित बीडीओ को ढोल नगाड़े के साथ रथ पर बैठा कर विदाई दी गई,यह दृश्य बड़ा ही रोचक बना हुआ था।कार्यक्रम में उप-प्रमुख पप्पू साह, पूर्व प्रमुख मनु यादव,वोधनारायन यादव,बीपीआरओ संजय कुमार,रघुनंदन चौधरी,थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा,प्रखंड व अंचल कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।