AMIT LEKH

Post: मंगल पाण्डेय की जयंती के अवसर पर ऑनलाइन लाईव कार्यक्रम

मंगल पाण्डेय की जयंती के अवसर पर ऑनलाइन लाईव कार्यक्रम

कार्यक्रम के आयोजक मशहूर गीतकार कुमार अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के गाथा में मंगल पाण्डेय के कुर्बानी को कभी भी भुला नहीं जा सकता है

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

आरा/भोजपुर। आजादी की गाथा में मंगल पाण्डेय के कुर्बानी को भुला नहीं जा सकता है:- कुमार अजय सिंह गीतकार भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सिपाही विद्रोह के सुत्र पात मंगल पाण्डेय के जयंती के अवसर पर। ऑनलाइन लाईव कार्यक्रम के माध्यम से भोजपुरीया समाज के गीतकारो कलाकारों एवं साहित्यकारो के द्वारा संगीतमयी श्रधांजली सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मशहूर गीतकार कुमार अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के गाथा में मंगल पाण्डेय के कुर्बानी को कभी भी भुला नहीं जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार रामबहादुर राय उतर प्रदेश से तथा अध्यक्षता लाखन सिंह झारखंड ने किया। तथा मुख्य अतिथि महाप्रबंधक ढ़ोरी कोईलवरी के मनोज अग्रवाल थे। भाग लेने वाले कलाकारो में प्रशंसा सिन्हा “परी” ने मंगल पाण्डेय के उदगार में अपने स्वर में गीत गाकर श्रधा सुमन अर्पित किया! गीतकार कुमार अजय सिंह ने स्वरचित ” मंगल पाण्डेय के कुर्बानी ई आजादी असही नइखे मिलल ” राष्ट्रीय गीत को गाकर के कार्यक्रम का शुरुआत करके श्रद्धांजली दिया। उपस्थित लोगो में भोजपुरी कवि सियाराम तिवारी,भोजपुरी सेवक नंद कुमार तिवारी,गायिका ममता ओझा गायक वैदिक तिवारी मनोज दुबे नुतन तिवारी नई दिल्ली से जितेन्द्र सिंह सत्येन्द्र सिंह उपेन्द्र ओझा अशोक कुमार पाण्डेय सहित सैकड़ों लोगो ने श्रधा सुमन अर्पित किया।

Comments are closed.

Recent Post