AMIT LEKH

Post: डॉक्टर मामले का मुखिया ने किया ने किया निपटारा

डॉक्टर मामले का मुखिया ने किया ने किया निपटारा

प्रखंड के फुलवरिया में चिकित्सक से हुए विवाद मामले का निपटारा मुखिया अवधेश कुशवाहा ने किया

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
सुगौली, (न्यूज़ डेस्क)। प्रखंड के फुलवरिया में चिकित्सक से हुए विवाद मामले का निपटारा मुखिया अवधेश कुशवाहा ने किया। जानकारी के अनुसार फुलवरिया निवासी गीता देवी का पति बीमार था। जिसका इलाज कई जगहों पर किया गया था। नजदीकी एस कुमार के पास भी दिखाने के लिए ले गए।जिसके बाद उन्होंने बेहतर इलाज के लिए दूसरे जगह जाने की बात कही। इस मामले को लेकर कुछ विवाद हो गया था। इसकी खबर स्थानीय मुखिया को दी गई। जिसके बाद उपप्रमुख प्रतिनिधि शंभु साह, सरपंच रूपेश श्रीवास्तव, मुखीया प्रतिनिधि बाबूलाल बैठा, रामबालक पासवान, वार्ड सदस्य शिव साह सहित अन्य लोगो ने दोनों पक्षो को बुलाया और आपसी सहमति से मामले का निपटारा कर दिया। मुखिया ने बताया कि गीता देवी के पति का इलाज कई जगहों पर हुआ था। डॉ0 एस कुमार उसे दूसरे जगह दिखाने के लिए कह दिए।जिसको लेकर कहा सुनी हो गई। मामले की सूचना मिलने पर दोनो पक्षो की आम सहमति से निपटारा कर दिया गया। अब दोनों पक्षो के बीच कोई विवाद नही है।

Comments are closed.

Recent Post