AMIT LEKH

Post: शादी का झासा देकर नाबालिक लड़की का किया यौन शोषण

शादी का झासा देकर नाबालिक लड़की का किया यौन शोषण

पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया शंकर सरैया दक्षिणी पंचायत में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया शंकर सरैया दक्षिणी पंचायत में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला उजागर होने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। शंकरसरैया दक्षिणी पंचायत के वार्ड 5 बनकट गांव का है। आरोपी इसी गांव का महफूज आलम है। घटना के बाबत बताया जाता है कि गत एक सितंबर को उक्त लड़का लड़की को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। पुछताछ करने पर पता चला कि महफूज शादी का झांसा देकर कई महीनों से नाबालिग लड़की के साथ शारिरिक संबंध बना रहा था। इस बात का खुलासा होने पर ग्रामीणों द्वारा पहले पंचायती से हल करने की कोशिश की गई। जब पंचायती से बात नही बनी तो लड़का घर छोड़कर फरार हो गया। पंचायती में तय हुआ था कि उक्त दोनों की शादी कराई जाएगी। लड़का पहले तैयार था लेकिन बाद में इंकार करते हुए बाहर चला गया। आखिरकार मामला हल नही होते देख पीड़िता की मां ने महिला थाना मोतिहारी में एक आवेदन दिया है। जहां उसने बताया है कि शादी का झांसा देकर महफूज कई महीनों से उसकी नाबालिग लड़की से यौवन शोषण करता था। लेकिन अब शादी करने से इंकार कर रहा है। लड़की दो माह से गर्भवती थी। जहां बहला-फुसलाकर लड़का ने किसी तरह दवा खिलाकर भ्रूण हत्या कर दिया है। अब शादी करने से इंकार भी कर रहा है। साथ ही घर छोड़कर फरार हो गया है। पीड़िता की मां ने आवेदन देकर लड़का महफुज आलम और उसके माता-पिता और चाचा-चाची सहित 5 लोगों को आरोपित किया है। पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।

Comments are closed.

Recent Post