वाल्मीकिनगर स्थित टंकी बाजार में कुछ लोगों ने मवेशी चोर को पकड़कर के पुलिस के हवाले किया है
बगहा, न्यूज़ डेस्क : नसीम खान ‘क्या’
नंदलाल पटेल
वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। वाल्मीकिनगर स्थित टंकी बाजार में कुछ लोगों ने मवेशी चोर को पकड़कर के पुलिस के हवाले किया है। वाल्मीकिनगर थाने में पदस्थापित चौकीदार अर्जुन कुमार के फर्द बयान के मुताबिक जब वे थाने से ड्यूटी पर निकले तो उन्हें सूचना मिली कि टंकी बाजार में कुछ लोगों ने एक गाय के बछड़े के साथ संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ रखा है। तत्काल उक्त स्थल पर पहुंचा और वहां से गश्ती दल को इसकी सूचना दी। गश्ती पर निकले एएसआई चितरंजन प्रसाद ने तीनों व्यक्ति नंदू राम,निप्पू गोंड और अनिल यादव से पूछताछ शुरू की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तीनो व्यक्ति को लेकर वाल्मीकिनगर थाना लेकर आए। बतादें की तीनों व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने एक बछड़े को चुराकर ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ा है जिसे पुलिस के हवाले कर दिया है । पुलिस अग्रतर कार्यवाई में जुट गई है।








