AMIT LEKH

Post: बिहार झारखंड बाॅर्डर पर शराब माफिया ने पुलिस को कुचला

बिहार झारखंड बाॅर्डर पर शराब माफिया ने पुलिस को कुचला

थाना प्रभारी और कांस्टेबल की हालत गंभीर

पूजा शर्मा

–  अमिट लेख

पटना, (कार्यालय ब्यूरो)। औरंगाबाद में शराब तस्करी करने वाले माफियाओं ने पुलिसवालों को अपना निशाना बनाया। जिले से लगे झारखंड बॉर्डर के पास शराब माफिया ने थानाध्यक्ष समेत 2 पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। पुलिसकर्मी शराब लदे वाहन रोकने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है। यह घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के टंडवा रोड की है। मिली जानकारी के अनुसार कुटुंबा थाना के प्रभारी और एक पुलिसकर्मी पर शराब माफिया ने वाहन चढ़ा दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों शराब लदे वाहन को रोकने के लिए बाइक से टंडवा रोड गए हुए थे। इस घटना में कुटुंबा थानाध्यक्ष बलवंत सिंह और सिपाही विजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके बाद दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post