



शहर के चर्चित समाजसेविका मुलर देवी के निधन होने पर शहर के आरा सासाराम रोड स्थित एक निजी मॉल में श्रधांजलि सभा का आयोजन हुआ
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। शहर के चर्चित समाजसेविका मुलर देवी के निधन होने पर शहर के आरा सासाराम रोड स्थित एक निजी मॉल में श्रधांजलि सभा का आयोजन हुआ। श्रधांजली सभा मे आरा शहर के साथ ही संदेश मुदफ़्फ़रपुर अगिआंव नारायणपुर से कई लोग भाग लिए। वही योग विहंगम सदाफल देव महाराज सेमराव शाखा द्वारा विधिवत रूप से हवन पाठ कराया गया। उसके बाद वृहद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें की सैकड़ो गरीब गुरबो के बीच उनके पुत्रों के द्वारा पहले वस्त्र का वितरण किया गया एवं ततपश्चात सभी लोगों को विधिवत रूप से प्रसाद ग्रहण कराया गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है, उनके पुत्रों में कुंदन कुमार, प्रमोद कुमार, अजय कुमार और अभय कुमार शामिल है। जहां तीन पुत्र अपना बिजनेस संभालते हैं वही छोटे पुत्र अभय कुमार तरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधान सहायक के तौर पर कार्यरत हैं। उनके पति स्वर्गीय मोहनलाल प्रसाद विज्ञान के चर्चित और मशहूर शिक्षक थे जिन्होंने कुसुमहारा हाई स्कूल रोहतास समेत हाई स्कूल चीलहर में भी वर्षों तक सेवा दिए थे और उनके पढ़ाए हुए कई छात्र आज भी उच्च पदों पर विराजमान है। श्रधांजलि सभा में जुटे लोगो ने कहा कि मुलर देवी गरीब गुरबो की हमेसा सेवा करती थी। आज इनके परिवार के कई लोग ब्यवसाय से भी जुड़े है और अपने माँ के पद चिन्हों पर चलते हुए गरीब गुरबो की सेवा करते है। मुलर देवी कर्तव्यपरायण, धर्मनिष्ठ महिला थी। वे सामाजिक कार्यो के साथ साथ धार्मिक कार्यो में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेती थी। श्रधांजली सभा मे शामिल प्रमुख लोगो मे विधायक सुदामा प्रसाद, तरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभयकांत चौधरी, पिरो अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन जी, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट, जनता दल यूनाइटेड के जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद शशिकांत सक्सेना, विजय कुमार बिरजू, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, गोलू , बड़े-छोटे लव कुमार, लक्की आनंद, चंदन कुमार समेत कई लोग शामिल थे।