



शोभायात्रा में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया, कई बैंड पार्टी, घोड़े, मोटर साइकिल, परंपरागत शस्त्रों से लैस थे
-जितेन्द्र कुमार
सुपौल, (अमिट लेख)। श्री रामजन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजर कर वापस मंदिर प्रांगण वापस आ गई। लगभग सौ वर्षों से अनवरत मंदिर परिसर से निकालने की परंपरा है। आज शोभायात्रा में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया, कई बैंड पार्टी, घोड़े, मोटर साइकिल, परंपरागत शस्त्रों से लैस थे, हनुमान जी का झंडा पताका लिए थे शहर मानों भगवा मय हो गया था।
शहरवासियों ने शोभायात्रा का अति उत्साह के साथ स्वागत किया। शर्बत, शीतल जल, खीर, ठंढा पेय पिलाया जिसमें गंगा जमुनी तहजीब भी देखने को मिला। मुसलमानों ने भी कई स्थानों पर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी सदस्य के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, नप सुपौल चेयर मैन राघवेंद्र झा राघव, वरीय अधिवक्ता नागेन्द्र नारायण ठाकुर, सरोज सिंह, रेड क्रास सोसाईटी सुपौल के सचिव रामकुमार चौधरी, संजीव झा, चंद्रकांत झा, रामाधीन ठाकुर, उपेन्द्र सिंह, कन्हैया सिंह, मणिकांत कामत, विकास कुमार,
शत्रुध्न ठाकुर, हीरालाल कामत, शुरेश चौधरी, संजीव कुमार सिंह, नलिन जायसवाल, रमण कुमार सिंह, भाजपा नेता दिलीप सिंह, विनयभूषण सिंह, रंजन विश्वास, कुन्दन कामत, अरविन्द रजक, अभिषेक गुप्ता, शंभु चौधरी, मिंकू सिंह, विराट जायसवाल, मुकेश पासवान, शिवकुमार कामत, सुमन चन्द,कुणाल ठाकुर, दीपक दूबे, गिरीश चन्द्र ठाकुर,महेश देव, गौरीशंकर मंडल,सुनील मंडल,राजद नेता लव यादव, वार्ड पार्षद शिव नंदन कामत, कामेश्वर पासवान, गगन ठाकुर, मनीष कुमार सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ चौधरी, सुनील सिंह, मुखिया प्रतिनिधि चन्देश्वरी चौपाल, शिवजी कुमार, रंजीत जी, अजय कुमार लाल, सुमन कुमार, सुमन झा, अरूण चौधरी सहित हजारों उपस्थित हुए।