AMIT LEKH

Post: रंगदारी मांगने वाले विभिन्न मामलों में नामज़द चार अपराधी असलहे और गांजा के साथ गिरफ्तार

रंगदारी मांगने वाले विभिन्न मामलों में नामज़द चार अपराधी असलहे और गांजा के साथ गिरफ्तार

रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने वाले चार अपराधियों को एक देशी कट्टा दो जिंदा गोली तथा 2 किलो गांजा के साथ धर दबोचा है

गिरफ्त में आये अपराधी एक व्यक्ति को पत्र और मोबइल से देते थे मानसिक यातना करते थे अभद्र व्यवहार 

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह) । शिकारपुर पुलिस नरकटियागंज के एक व्यक्ति से पत्र एवं मोबाइल के माध्यम से अभद्र व्यवहार करते हुए 2000000 रुपए की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने वाले चार अपराधियों को एक देशी कट्टा दो जिंदा गोली तथा 2 किलो गांजा के साथ धर दबोचा है।

उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि 28 फरवरी को नरकटियागंज के एक व्यक्ति से पत्र एवं मोबाइल के माध्यम से अभद्र व्यवहार करते हुए ₹2000000 की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मार देने की भी अपराधियों ने दिया था। इस मामले में शिकारपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर कांड का उद्भेदन करने हेतु एक विशेष टीम का गठन का छापामारी करने का निर्देश दिया गया।

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल अनुसंधान के आधार पर किस कांड में सम्मिलित चार अपराधियों को एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस तथा 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों में साठी थाना के धमीनाहा निवासी राजेंद्र साह 56 वर्ष पिता मोती साह एवं राजहोशि्ल बैठा 25 वर्ष पिता लालू बैठा, चौतरवा थाना के परसौनी निवासी जोगी मियां 53 वर्ष पिता राजूद्दिन मियां और शिकारपुर थाना के हरसरी वार्ड नो 12 निवासी नीप्पू कुमार दुबे 36 वर्ष पिता महावीर दुबे शामिल हैं। इन अपराधियों के विरुद्ध सुगौली सहित पश्चिम चंपारण के विभिन्न थाने में करीब दर्जन भर अपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने, बताया कि टीम का नेतृत्व नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार कर रहे थे और टीम में प्रशिक्षु डीएसपी नवनीत कुमार, शिकारपुर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक रामाश्रय यादव, तकनीकी सेल के दरोगा धनंजय कुमार, निर्भय कुमार , साठी थानाध्यक्ष उदय कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Comments are closed.

Recent Post