AMIT LEKH

Post: भटकते मिली मानसिक रूप से कमजोर महिला, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

भटकते मिली मानसिक रूप से कमजोर महिला, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

थाना क्षेत्र के औरहा वार्ड नंबर 5 में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला भटकते हुए मिली

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार, प्रभारी जिला ब्यूरो

– अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। थाना क्षेत्र के औरहा वार्ड नंबर 5 में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला भटकते हुए मिली। महिला को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उसे थाने ले गई। पूछताछ की लेकिन वह अपना नाम पता नही बता पाई है। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही लग रही थी। उसके बाद पुलिस ने उसे सुपौल अल्पावास गृह भेज दिया। ओराहा वार्ड नंबर 5 निवासी रामनारायण मंडल ने बताया कि मैं पंच हूं। बीते रात्रि एक शादीशुदा महिला भटकते हुए पड़ोसी महानन्द मंडल के घर आ गई थी। महिला अपना नाम पता सही ढंग से नही बता पा रही है। बाद में जब महिला अपना नाम पता नही बता पायी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। उसके बाद चौकीदार के सहयोग उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस द्वारा महिला का नाम पता जानने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह बताने में असमर्थ रही। इस बारे में थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की मानसिक स्थिति कमजोर लग रहा है। सही नाम पता भी नही बता पा रही है। अल्पावासगृह भेजा जा रहा है।

Comments are closed.

Recent Post