रविवार की देर रात्रि बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार, प्रभारी जिला ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र के लतौना मिशन जाने वाली मुख्य मार्ग पर पुलिया के समीप रविवार की देर रात्रि बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक किया गया। घायल युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 निवासी रूपेश कुमार उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि लतौना मिशन अपने मित्र जॉली के यहां पर्व खाने जा रहा था। जब उसकी बाइक पुलिया समीप पहुंची तभी एकाएक बाइक के आगे कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में उसकी बाइक फिसल गई। जिसमें वो घायल हो गया। अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.बीएन पासवान ने इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।








