AMIT LEKH

Post: घोड़ासहन मुखिया के चलती कार में लगी अचानक आग

घोड़ासहन मुखिया के चलती कार में लगी अचानक आग

कार सवार पति पत्नी कुद कर बचाये अपनी जान

न्यूज़ डेस्क, पाटलिपुत्र 

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लग गई। इससे पहले कार में सवार पति पत्नी कुछ समझ पाते, तब तक कार में बुरी तरह आग लग चुकी था। जिसके बाद पती-पत्नी ने जलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने की जैसे ही सूचना मिली तो मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जल कर खाक हो चुकी थी। इस जलती कार का एक वीडियो भी सामने आया है। इस घटना में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के झरोखर पंचायत की मुखिया मीरा देवी के बेटे और बहु अपने निजी कार्य से मोतिहारी गए थे। यहां से रविवार की शाम वे दोनों घर लौट रहे थे। तभी ढाका-घोड़ासहन रोड में करसहिया गांव में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास उनकी मारुति स्विफ्ट कार में आग लग गई। वे दोनों जब तक गाड़ी में लगी आग को समझते तबतक आग की लपटें बहुत तेज हो चुकी थीं। जिसके बाद मुखिया पुत्र प्रभात कुमार(30) और बहु पूजा देवी ने जलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई। ये गाड़ी खुद मुखिया पुत्र प्रभात कुमार चला रहे थे।

Comments are closed.

Recent Post