AMIT LEKH

Post: जमीन बचाओ संघर्ष समिति के शिष्टमण्डल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जमीन बचाओ संघर्ष समिति के शिष्टमण्डल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना रेलवे में जमीन अधिग्रहण को लेकर जमीन बचाओ संघर्ष समिति के शिष्टमण्डल की ओर से सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा गया

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (जिला ब्यूरो)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना रेलवे में जमीन अधिग्रहण को लेकर जमीन बचाओ संघर्ष समिति के शिष्टमण्डल की ओर से सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा गया।

फोटो : संतोष कुमार

ज्ञापन देने के उपरांत संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयनारायण यादव ने स्पष्ट शब्दों मे कहा की गैर-मजरुआ मालिक खास (खास अराजिदार रैयत ) की जमीन में बन रहे सुपौल-अररिया नई रेलवे लाइन से जुड़े किसानो के साथ छल किया जा रहा है। जिससे, सभी पीड़ित परिवार के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। पीड़ित परिवार बिना मुआवजा के कहीं पर रहने का वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पाए है। इसीलिए त्रिवेणीगंज के सभी राजनीतीक दल इस मुद्दे पर पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है और अगर 48 घंटे के अंदर उचित मुआवजा नहीं दिया गया और जमीन के खरीद बिक्री पर लगे प्रतिबंध को अगर नहीं हटाया गया तो हम पूरे ग्रामीण और नगरवासी अनिश्चित कालीन धरना पर उतारू हो जायेंगे। शिस्टमंडल में शत्रुघ्न चौधरी, भुनेश्वरी साह,प्रदीप कुमार सिंह मुन्ना,कमाल खान,कौशल कुमार,राजकिशोर यादव, दुर्गी सरदार, अनिल चौधरी, सुरेश यादव, बोधि यादव,ललन कुमार, राजैश कुमार,सुधा मार्टिन, आश्रफी राम, रणधीर कुमार, घनश्याम भगत, विनोद दास, जन्मजाई राई, चंदेश्वरी यादव,ज्योतिष चौधरी आदि मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post