रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 08 अक्टूबर 2026
पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा 08 अक्टूबर 26 को बेतिया नगर थाना/मुफस्सिल थाना के शहरी क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित किए जा रहे विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए

पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा 08 अक्टूबर 26 को बेतिया नगर थाना/मुफस्सिल थाना के शहरी क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित किए जा रहे विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा पूजा समितियों के आयोजकों से बातचीत कर पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन निकासी मार्ग तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पूजा समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि पंडालों में सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित रखें। साथ ही, संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों का नियमित भ्रमण एवं सतत निगरानी रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, थानाध्यक्ष, नगर थाना; थानाध्यक्ष, यातायात थाना; सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
“बेतिया पुलिस विधि व्यवस्था के संधारण में अपने सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए प्रतिबद्ध है”








