AMIT LEKH

Post: बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के मौके पर थाना परिसर की हुई सफाई

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के मौके पर थाना परिसर की हुई सफाई

बगहा पुलिस जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

थानाध्यक्ष द्वारा किया गया वृक्षारोपण

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख
बगहा, (ब्यूरो रिपोर्ट)। बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर वाल्मीकिनगर थाना परिसर और आसपास में शनिवार को साफ सफाई की गई। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा को ले थानाध्यक्ष ने वृक्षारोपण भी किया।

वृक्षारोपण करते थानाध्यक्ष वाल्मीकिनगर

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने बताया कि पुलिस सप्ताह के अवसर पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कई तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना परिसर और आस पास के जगहों पर साफ सफाई की गई है, तथा पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का सबों को संदेश दिया गया। साथ ही बताया कि पर्यावरण सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई रखना हमारे जीवन में कितना महत्व रखता है। अपने आस पास और घर की साफ सफाई रखने से पर्यावरण और स्वास्थ पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। सबों को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस मौके पर एसआई महेश कुमार, राजेश कुमार, हरीश चंद्रा, पंकज कुमार सहित थाने के अन्य पुलिस जवान शामिल रहे।

Comments are closed.

Recent Post